Punjab Police Constable Recruitment 2025: जल्दी करें! पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज

By Ashish Pandey

Updated on:

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Punjab Police Constable Recruitment 2025: यदि आप पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए यह महत्वपूर्ण सूचना है। पंजाब पुलिस की ओर से निकाली गई इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, 16 मार्च 2025 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन करने के लिए आवेदकों को आवश्यक शैक्षणिक और अन्य दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड करना होगा, तभी आवेदन मान्य माना जाएगा।

Punjab Police Constable Recruitment 2025 कितने पदों पर होगी भर्ती?

पंजाब पुलिस इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,746 कांस्टेबल पदों पर नियुक्ति करने जा रही है। इनमें से 1,261 पद जिला पुलिस कैडर के लिए और 485 पद सशस्त्र पुलिस कैडर के लिए निर्धारित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना 12 फरवरी 2025 को जारी की गई थी, जबकि आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2025 से शुरू हुई थी।

Punjab Police Constable Recruitment 2025 शैक्षणिक योग्यता और पात्रता

इस भर्ती के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 1 जनवरी 2025 को या उससे पहले किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो। वहीं, एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। इसके अलावा, आवेदकों को पंजाबी भाषा को अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

Punjab Police Constable Recruitment 2025 आयु सीमा और छूट

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है। हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।

See also  RRC SECR Bilaspur Apprentice Recruitment 2026 Notification OUT, Apply Online Fast Before Last Date

Punjab Police Constable Recruitment 2025 आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग (जनरल) के उम्मीदवारों को 1200 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को 700 रुपये शुल्क देना होगा। इसके अलावा, एक्स-सर्विसमैन (ESM) श्रेणी के आवेदकों के लिए यह शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।

Punjab Police Constable Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण (PST) और शारीरिक मापन परीक्षण (PMT) कराया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची मेरिट के आधार पर तैयार की जाएगी।

Punjab Police Constable Recruitment 2025 आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं।
  • “Recruitment” सेक्शन में जाकर पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी को सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।

Punjab Police Constable Recruitment 2025 जल्द करें आवेदन

आज आवेदन करने की अंतिम तिथि है। इसलिए, जो भी उम्मीदवार अब तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे जल्द से जल्द आवेदन करें। अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए देर न करें। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक

All Jobs Update Link : Click Here
Official Website Link : Click Here

See also  Indian Navy Agniveer Bharti 2025: नेवी अग्निवीर की बंपर भर्ती शुरू, 10वी 12वी पास आवेदन करें, नोटिफिकेशन जारी

निष्कर्ष

यदि आपको यह लेख रोजगार के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस रोजगार लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी सहायता कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Ashish Pandey

मेरा नाम आशीष पांडे है, मैं एक कंटेंट राइटर के तौर पर काम करता हूँ और मुझे लेख लिखना बहुत पसंद है। 4 साल के ब्लॉगिंग अनुभव के साथ मैं हमेशा दूसरों को प्रेरित करने और उन्हें सफल ब्लॉगर बनाने के लिए ज्ञान साझा करने के लिए तैयार रहता हूँ।